इटावा में नातिया मुशायरे का आयोजन आज
Feb 13, 2026 08:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Etawah-auraiya News - इकबाल मेमोरियल एजूकेशनल सोसायटी के तत्वावधान में आज रात नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजर मियां चिश्ती करेंगे और मौलाना फुरकान रजा उपस्थित रहेंगे। रौनक इटावी संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे। आयोजक ने जनता से इस मुशायरे में भाग लेने की अपील की है।

इकबाल मेमोरियल एजूकेशनल सोसायटी के तत्वावधान में आज शनिवार को बाद नमाज़े इशा रात में नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया है। यह जानकारी संयोजक मो. इनाम उल्ला बब्लू, नदीम अहमद बरकाती व मो. फैसल चिश्ती ने देते हुये बताया मुशायरे की अध्यक्षता मंजर मियां चिश्ती आस्ताना आलिया समदिया दारुल खेर फांफूद शरीफ करेंगे। मुशायरे में मौलाना फुरकान रजा, मौजूद रहेगे। संचालन का दायित्व रौनक इटावी निभाएंगे। उन्होंने जनता से नातिया मुशायरे में भाग लेने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


