कुंजपुर में नट बजानिया समाज का मेला आज से

Mar 08, 2026 10:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - ग्राम कुंजपुर में नट मेला सोमवार से प्रारंभ हो रहा है। यह मेला नट बजानिया समाज की कला और संस्कृति को प्रदर्शित करेगा। नट बाबा आसाराम मंदिर परिसर में हवन पूजन के साथ मेले का शुभारंभ होगा। विभिन्न प्रदेशों से लोग इस मेले में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं।

कुंजपुर में नट बजानिया समाज का मेला आज से

क्षेत्र के ग्राम कुंजपुर में नट मेला सोमवार से प्रारंभ हो रहा है। नट बजानिया समाज की कला, संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले इस मेले में देश के विभिन्न प्रांत से लोग यहां पर पहुंचते हैं। गांव में स्थित नट बाबा आसाराम मंदिर परिसर में सोमवार दोपहर हवन पूजन के साथ इस मेले का शुभारंभ हो जाएगा। मेले में भाग लेने के लिए नट बजानिया समाज के परिवारों का विभिन्न प्रदेशों से यहां पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। नट बजानिया समाज के लोग लगभग दो शताब्दी पूर्व इसी गांव से निकलकर देश के विभिन्न हिस्सों में फैल गए हैं तथा नट बाबा आसाराम को नट बजानिया समाज के लोग अपने समाज का सबसे बड़ा आराध्य गुरु मानकर उनकी पूजा करते हैं।

मेले में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।