Etawah Auraiya News: नहर में मिला युवती का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Etawah Auraiya News: शनिवार शाम को पिलखर नहर पुल के पास अराजी जादौपुर में एक 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला। पुलिस और फायर सर्विस टीम ने शव को नहर से निकाला। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अन्य थानों के गुमशुदगी रजिस्टर की जांच कर रही है।

Etawah Auraiya News: इकदिल। क्षेत्र के पिलखर नहर पुल के पास गांव अराजी जादौपुर सामने शनिवार शाम 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची तथा करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। आसपास के थानों से गुमशुदगी के अभिलेखों का मिलान कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि युवती की पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।


