खेत की रखवाली करने गया अधेड़ मृत मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

जसवंतनगर में मूंग की फसल की रखवाली करने गए 45 वर्षीय अनिल कुमार का शव खेत में मिला। 4 जून को घर से निकले अनिल वापस नहीं लौटे। शव काला पड़ चुका था और दुर्गंध आ रही थी। परिजनों ने बताया कि अनिल शराब के आदी थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

खेत की रखवाली करने गया अधेड़ मृत मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी

जसवंतनगर। मूंग की फसल की रखवाली करने गए अधेड़ का शव खेत में पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नगला रामजीत निवासी अमित कुमार ने थाना में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके भाई 45 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर दयाल 4 जून को खेत की रखवाली करने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। शनिवार को जब परिजन खेत पर पहुंचे तो उनका शव खेत में पड़ा मिला।

परिजनों के अनुसार शव काला पड़ चुका था और उससे दुर्गंध आने लगी थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अनिल कुमार शराब पीने के आदी थे और अत्यधिक शराब सेवन के कारण उनका परिवार से नियमित संपर्क नहीं रहता था। पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है, एक बेटा है। घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।