ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड इटावा यूनिट ने कराये पांच निकाह

Apr 05, 2026 11:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - फोटो-17 कार्यक्रम में शामिल ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड मौलाना हजरत सैय्यद अशरफ अशरफी मियां व अन्य इटावा, संवाददाता। नारायण धाम में ऑल इंडिया उलेमा

ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड इटावा यूनिट ने कराये पांच निकाह

इटावा, संवाददाता। नारायण धाम में ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड इटावा यूनिट की तरफ से पांच मुस्लिम जोड़ों का निकाह बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि अल्लामा व मौलाना हजरत सैय्यद अशरफ अशरफी मियां कछौछा शरीफ़ राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड की मौजूदगी में निकाह संपन्न हुआ।उन्होंने कहा कि एक अच्छा मुसलमान खुद इल्म हासिल करे और दूसरों के बच्चों को इल्म सिखाए, यानी खुद अपने बच्चों को पढ़ाए और मोहल्ले, गांव, पड़ोसी जो अपने बच्चे को पढ़ा नहीं सकते उनकी पढ़ाई लिखाई में मदद करे, वही सच्चा मुसलमान है यही रब की रजा है।

कार्यक्रम में ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड इटावा यूनिट के जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद, जिला उपाध्यक्ष अज़हर फरीदी, प्रवक्ता मोहम्मद आमीन भाई, मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजीम मोअज्जम, खादिम अब्बास, साज़िद अली अशरफी, हाजी नूर मोहम्मद, तहसीन सलाहकार, कामिल कुरैशी, जहीर मंसूरी सलाहकार, नगर अध्यक्ष मोहम्मद अनश, नगर अध्यक्ष भरथना बिलाल मुसानी भरथना, जसवंतनगर नगर अध्यक्ष अब्दुल्ला अशरफी, हाफ़िज़ जुल्फिकार, समाजसेवी राजू गुप्ता, सपा नेता फरहान शकील, कांग्रेस नेता मोहम्मद राशिद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का आगाज हाफिज मोहम्मद कैफ साहब ने अपने कुरान पाक की तिलावत से किया।हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का निकाहफोटो-17 कार्यक्रम में शामिल ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड मौलाना हजरत सैय्यद अशरफ अशरफी मियां व अन्य

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।