Etawah Auraiya News: भू विवाद में महिला की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

Etawah Auraiya News: इकदिल के हिरनपुर गांव में भू विवाद के चलते रानी देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश जारी है। मृतका के बेटे द्वारा दर्ज शिकायत पर सात नामजद तथा दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Etawah Auraiya News: भू विवाद में महिला की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। इकदिल के हिरनपुर गांव में भू विवाद में महिला की पीट पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है। जबकि अन्य की तलाश में दबशि दी जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम बनाई गई हैं।गांव में रहने वाली रानी देवी की भू विवाद में लाठी डंडों व फाबड़े से पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना को अंजाम देकर हमलावर भाग निकले थे। मृतका के बेटे अंशू की तहरीर पर नंद किशोर, भाई भूपेंद्र, भूरे उर्फ शेरा, राहुल, नंद किशोर की बहन, टाइगर उर्फ अभिषेक सिंह समेत सात नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

नंद किशोर ने रानी देवी के नाम डेढ़ बीघा जमीन का एग्रीमेंट 2009 में किया था। इसके तीन महीने बाद ही नंद किशोर अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल गया था और सजा काटकर 26 मई को ही छूटा था। जेल से आने के बाद से ही वह बेंची हुई जमीन पर कब्जा को लेकर दबाव बना रहा था। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि घटना में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे मुख्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।