ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशफिरौती के लिए सराफ के बेटे की अपहरण के बाद हत्या

फिरौती के लिए सराफ के बेटे की अपहरण के बाद हत्या

शहर के सराफ के बेटे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। अपहरण फिरौती के लिए किया गया था। अपहरणकर्ताओं ने अपह्त के बेटे के फोन से ही सराफ को कॉल करके दस लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। इसकी जानकारी उन्होंने...

फिरौती के लिए सराफ के बेटे की अपहरण के बाद हत्या
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाSun, 24 Feb 2019 10:24 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के सराफ के बेटे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। अपहरण फिरौती के लिए किया गया था। अपहरणकर्ताओं ने अपह्त के बेटे के फोन से ही सराफ को कॉल करके दस लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस की एसओजी ने फोन की लोकेशन टे्रस कर अपहरणकर्ताओं को पकड़ने का प्रयास किया। रात भर पुलिस अपहरणकर्ताओं को टे्रस करती रही। उधर अपहरणकर्ताओं ने अपह्त सराफ के बेटे की ईंट-पत्थरों से कुलचकर हत्या कर दी। हत्या कोतवाली क्षेत्र के बीहड़ में की गई। रविवार की सुबह शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

शहर के कबीरगंज मोहल्ले में रहने वाले धर्मेन्द्र सोनी की सब्जी मंडी में ज्वैलर्स की दुकान है। उनका बड़ा बेटा अर्पित सोनी (22) शनिवार की रात आठ बजे घर से बाजार में स्थित अपने चाचा की दुकान पर जाने के लिए निकला था। लेकिन वह दुकान नहीं पहुंचा। रात को ही 9.30 बजे अर्पित के फोन से उसके पिता के फोन पर अपहरणकर्ताओं ने कॉल की और उसके अपहरण करने की जानकारी दी। साथ ही छोड़ने के लिए दस लाख रुपए फिरौती मांगी। यह जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस के बडे़ अफसरों को दी गई। एसएसपी ने मामले को एसओजी के सुपुर्द किया। कुछ देर बाद फिर से अपहरणकर्ताओं ने फोन किया तो एसओजी को उनकी लोकेशन शहर में ही मिली। एसओजी टीम के साथ सराफ के ही एक परिवार का व्यक्ति फिरौती के दस लाख रुपए लेकर चल रहा था। कुछ देर बाद अपहरणकर्ताओं की लोकेशन जसवंतनगर में टे्रस हुई लेकिन इसके बाद कोई लोकेशन नहीं मिली। उधर अपहरणकर्ताओं ने शहर के बाहर स्थित भोला सैय्यद के बीहड़ में अर्पित को ले जाकर ईंट-पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। रविवार की दोपहर में पुलिस ने एक शव बरामद किया। सराफ परिवार से शिनाख्त कराने पर शव अर्पित का ही निकला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस अफसर अब अपहरणकर्ताओं की खोजबीन में लगे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें