मनरेगा मजदूर की साइकिल से गिरकर हुई मौत
Jun 24, 2023 06:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Etawah-auraiya News - भरथना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमायन में मनरेगा से कार्य करके साइकिल से घर...
भरथना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमायन में मनरेगा से कार्य करके साइकिल से घर लौट रहे मजदूर की अचानक रास्ते में मौत हो गई।
मृतक के पुत्र सुनील शाक्य निवासी ग्राम रमायन ने बताया कि उसके 52 वर्षीय पिता फूल सिंह बीते करीब 6 दिन से मनरेगा के तहत नाला पर कार्य कर रहे थे। रोज की तरह दोपहर में वह घर लौट रहे थे। कि तभी अचानक साइकिल से आते समय रास्ते में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पिता की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अपराध दिनेश कुमार ने बताया कि उमसभरी गर्मी व साइकिल से गिरने के कारण मृत्यु हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




