नाबालिग छात्रा को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल
जसवंतनगर, संवाददाता। बलरई थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर
जसवंतनगर, संवाददाता। बलरई थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।पीड़िता की मां ने 26 मई 2026 को बलरई थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी करीब 15 वर्षीय बेटी, जो कक्षा 12 की छात्रा है, को गांव महामई निवासी नितिन कुमार 23 मई की भोर करीब चार बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी नितिन कुमार पुत्र सुभाष चंद्र निवासी महामई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और छात्रा को बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्यवाही की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


