इटावा में बीच रेलवे ट्रैक पर फंसा दूध का टैंकर, रुकी अमृत भारत एक्सप्रेस

Nov 23, 2025 07:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

Etawah-auraiya News - रविवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20बी पर एक दूध से भरा टैंकर फंस गया। चालक राकेश ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण टैंकर ट्रैक पर अटक गया। स्थानीय लोगों की मदद से टैंकर को हटाने में करीब 10 मिनट लगे। अमृत भारत एक्सप्रेस को 8 मिनट तक रोकना पड़ा, इसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।

इटावा में बीच रेलवे ट्रैक पर फंसा दूध का टैंकर, रुकी अमृत भारत एक्सप्रेस

रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20बी पर रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दूध से भरा टैंकर रेलवे क्रॉसिंग के बीचों बीच खराब होकर फंस गया। आस पास के लोगों की मदद से टैंकर को धक्का मारकर ट्रैक से अलग किया गया। तब तक सामने से आ रही अमृत भारत एक्सप्रेस रुकी रही करीब 8 मिनट रुकने के बाद अमृत भारत एक्प्रेस अपने गंतव्य को रवाना हुई। टैंकर चालक राकेश ने बताया कि वह बिधूना से टैंकर में दूध भरकर जालौन के जगम्मनपुर जा रहा था। तभी सुबह करीब सवा छह बजे भरथना रेलवे क्रासिंग़ 20B के बीच ट्रैक पर फस गया।

ड्राइवर के अनुसार अचानक कुछ तकनीकी खराबी आ जाने के कारण टैंकर अचानक बंद हो गया था। ट्रैक के बीचों बीच दूध का टैंकर फसा देख लोगों में हड़कंप मच गया। सामने से अप लाइन पर आ रही 22360 अमृत भारत एक्सप्रेस को होम सिग्नल पर तथा डाउन लाइन पर आनन फानन में रोकना पड़ा। टैंकर को फसा देख राहगीर रेलवे फाटक की ओर दौड़ पड़े। करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद टैंकर को लोगों ने एक पिकअप की मदद से धक्का मारकर निकाला। जिसके बाद करीब 6 बजकर 25 मिनट पर गेट बंद हो सका जिसके बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। ट्रेन सकुशल निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय निवासियों के अनुसार यदि समय रहते ट्रेन को रोककर टैंकर को ना हटवाया जाता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।