ट्रैक्टर की टक्कर से अधेड़ गंभीर घायल
जसवंतनगर। जैन मोहल्ला निवासी 52 वर्षीय रामनरेश पुत्र भजनलाल कपड़ों की फेरी लगाते

जसवंतनगर। जैन मोहल्ला निवासी 52 वर्षीय रामनरेश पुत्र भजनलाल कपड़ों की फेरी लगाते हैं। गुरुवार को वह तिजोरा गांव से फेरी लगाकर वापस लौट रहे थे। तिजोरा गांव के पास ईंट भट्ठे के सामने एक ट्रैक्टर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही उनकी बेटी सुकन्या नगर के जैन मोहल्ला से बलरई मौके पर पहुंची। परिजन घायल रामनरेश को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सीएचसी में डॉ. आदित्य यादव एवं नर्सिंग ऑफिसर आसिफ अली ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


