Etawah Auraiya News: 16वीं विशाल गांधी जयंती यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Etawah Auraiya News: इटावा। महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को 16वीं विशाल गांधी जयंती यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के मुख्य अतिथि बदायूं सांसद आदित्य यादव रहे। जयंती यात्रा में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक शामिल हुए। यात्रा का उद्देश्य गांधी जी के विचारों को समाज में पहुंचाना और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है।

Etawah Auraiya News: इटावा। महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को 16वीं विशाल गांधी जयंती यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के मुख्य अतिथि बदायूं सांसद आदित्य यादव रहे। उन्होंने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के संयोजक फरहान शकील अपने साथियों के साथ पूरे शहर में यात्रा लेकर निकले। जयंती यात्रा में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक शामिल हुए। पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और शहर में गांधी जी के सत्य, अहिंसा, भाईचारे एवं सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
सांसद का भाषण
सांसद जितेंद्र दोहरे ने महात्मा गांधी के विचारों और उनके बताए सत्य एवं अहिंसा के मार्ग को याद करते हुए सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की बात कही। यात्रा के संयोजक फरहान शकील ने कहा कि पिछले 16 वर्षों से शहर की धरती पर गांधी जयंती यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
यात्रा का उद्देश्य
इसका उद्देश्य महात्मा गांधी के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना और लोगों को सत्य, अहिंसा, सद्भाव तथा सामाजिक एकता के लिए प्रेरित करना है। यात्रा में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, जिला महासचिव वीरू भदौरिया, संतोष राजपूत, गुड्डू यादव, चाचू शुक्ला, छात्र सभा जिलाध्यक्ष रवि यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष किशन यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकिशोर भोजवाल, जमी़र अंसारी उर्फ गुड्डू, आबिद बाबा, शानू कुरैशी, दीपक सिंह, नागेंद्र यादव, प्रिंस पाल, बाटू, आमिर झप्पू, फाईम मंसूरी, सलीम मंसूरी, तालिब मिर्जा बैग, शिवदेश यादव, मुकुल यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

