
इटावा में बोले प्रभारी मंत्री, बेटियों की शादी के लिए अब नही लेना पड़ता है उधार
Etawah-auraiya News - मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बसंत पंचमी पर 228 जोड़ों ने विवाह किया। इसमें 222 हिन्दू और 6 मुस्लिम जोड़े शामिल थे। कार्यक्रम में आकर्षक सजावट और मंगल गीतों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह की चिंता दूर करने की बात कही।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बसंत पंचमी पर 228 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थाम लिया। इनमें 222 जोड़ों का हिन्दू रीतिरिवाज के साथ विवाह कराया गया जबकि 6 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। नुमाइश पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में आकर्षक सजावट की गई थी और मंगल गीतों के बीच शादी कराई गई। दोनो पक्षों की ओर से परिवारीजन भी इस विवाह समारोह में पहुंचे थे। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि सामूहिक विवाह में शादी करने में संकोच नहीं करना चाहिए बल्कि इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों की शादी की चिंता से मुक्त किया है।
गरीब परिवारों को अब अपनी बेटियों की शादी के लिए उधार नहीं लेना पड़ता है। सरकार ने उनकी उधारी की चिंता को भी दूर किया है। शासन से सामूहिक विवाह पर प्रत्येक जोड़े के लिए 1 लाख की रकम स्वीकृत है, जिसमें कन्या को अनुदान के रूप में 60 हजार रुपए दिए जा रहे है। इसके साथ 25000 हजार रुपए का सामान दिया जाता है। 15 हजार रुपया विवाह खर्च में शामिल है। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने सभी वर, बधुओ को आशीर्वाद देेते हुए कहा कि सभी जोड़े सलामत रहें आगे आने वाला सबका जीवन सुखमय हो यही कामना है। उन्होने कहा कि जितने जोडे़ आज विवाह में पति पत्नी के बन्धन में बंध रहे हैं वह एक दूसरे का सम्मान करें, घर के बड़े बुजुर्गो का सम्मान कर उनका भी आशीर्वाद लें संचालन डा. निर्मल चन्द्र बाजपेई ने किया। इस अवसर पर डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, सीडीओ अजय कुमार गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य व प्रेमदास कठेरिया, भाजपा जिलामहामंत्री शिवाकांत चौधरी व प्रशांत राव चौबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास प्रिया शर्मा मौजूद रहीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




