भाविप का सामूहिक विवाह समारोह 22 मार्च को
Etawah-auraiya News - भाविप संस्कार शाखा के तत्वावधान में सामूहिक विवाह समारोह हेतु परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान वर कन्या पक्ष के अभिभावकों की सहमति, लड़का-लड़की की आपसी सहमति एवं जरूरी कागजात का सत्यापन किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम 22 मार्च को आयोजित होगा।

भाविप संस्कार शाखा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह हेतु परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर कन्या पक्ष के अभिभावकों की सहमति, लड़का- लड़की की आपसी सहमति एवं जरूरी कागजात का सत्यापन भी इस दौरान किया गया। साथ ही दोनों पक्षों से विवाह के संबंध में आवश्यक बातचीत भी की गई। संस्था द्वारा 22 मार्च को सामूहिक विवाह का कार्यक्रम रखा गया है इसके लिए सारी आवश्यक कार्रवाई रविवार को पूर्ण कर ली गई। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष हरिमोहन राजपूत, संयोजक श्याम मोहन गुप्ता, सचिव मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष गणेश यादव तथा सामूहिक विवाह प्रभारी राजवीर यादव, जवाहरलाल शाक्य, बलबीर सिंह, योगेश यादव भोले, सुमित शर्मा, पवन कुमार रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


