सात जोड़ों की कराई एक साथ विदाई

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

इटावा में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित लोक अदालत में 1,36,639 मामलों का निस्तारण हुआ। इसमें 22 वैवाहिक मामलों का भी निस्तारण हुआ और 7 जोड़ों की विदाई कराई गई। विभिन्न विभागों और बैंकों से संबंधित मामलों में 20,92,07,137 रुपये वसूले गए।

सात जोड़ों की कराई एक साथ विदाई

इटावा। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लोक अदालत लगी। इसमें सकल रूप से एक लाख 36 हजार 639 मामलों का निस्तारण हुआ। 22 वैवाहिक मामलों का निस्तारण भी हुआ। सात जोड़ों की विदाई कराई गई। शनिवार सुबह जिला जज रजत सिंह जैन ने लोक अदालत का शुभारंभ किया। पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आरती द्विवेदी ने यह बताया कि विभिन्न विभागों व बैंको से संबंधित प्री लिटिगेशन के 1,30,331 वाद निस्तारित किए गए। इनमें 209207137 रुपये वसूले गए। प्री-लिटिगेशन तथा लंबित वादों का निस्तारण करते हुए सकल रूप से 22,72,54,187 रुपये वसूले। जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन ने 3, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट संजय कुमार चतुर्थ ने 3, विशेष न्यायाधीश आलोक कुमार श्रीवास्तव ने 2 और विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट अंकुर शर्मा ने 414 वादों का निस्तारण किया ।प्रधान

न्यायाधीश परिवार न्यायालय ललित नारायण झा व अतिरिक्त न्यायाधीश, परिवार न्यायालय सुबोध वाष्र्णेय ने कुल 22 वैवाहिक प्रकरणों का निस्तारण किया । इसमें 7 जोडो की एक साथ विदाई कराई गई। पीठासीन अधिकारी एमएसीटी रामचन्द्र यादव प्रथम ने 26 वादों, पीठासीन अधिकारी, उपभोक्ता न्यायालय गुलाब सिंह ने 9 वाद व अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत देवेन्द्र सिंह ने 1 वाद का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार व अन्य फौजदारी न्यायालयों ने 2542 शमनीय आपराधिक वादों का निस्तारण किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।