फांसी लगाकर विवाहिता ने की खुदकुशी, 8 महीने पहले हुयी थी शादी
बसरेहर। संवाददाता बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव खडकौली में एक विवाहिता ने फांसी...

बसरेहर। संवाददाता
बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव खडकौली में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला की शादी 10 महीने पहले हुयी थी। वह गर्भवती भी थी। खुदकुशी का कारण परिवार के लोग भी नहीं बता पा रहे हैं।
खडकौली के रहने वाले कमल सिंह की पत्नी वर्षादेवी(23) गुरुवार की रात को अपनी सास व ससुर के साथ घर पर अकेली थीं। उनके पति कमल सिंह फर्रुखाबाद में रिश्तेदारी में गये थे। रात को वर्षादेवी छत पर सो गयी जबकि सास ससुर नीचे के हिस्से में सोये थे। रात को सास ने वर्षादेवी को आवाज देकर बुलाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर सास छत पर गयी तो वर्षादेवी फांसी के फंदे पर लटकी हुयी थी। ये देखकर उनकी चीख निकल गयी और उनके पति व पड़ोसी पहुंच गये। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा व सीओ ने घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की। मृतका के पति ने बताया कि शादी को 10 महीने ही हुये हैं, वह पांच महीने की गर्भवती भी थी। घर में कोई विवाद भी नहीं होता था, लेकिन फिर क्यों उसने खुदकुशी कर ली ये सोचकर पूरा परिवार परेशान है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
