ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशधूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि की जयंती

धूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि की जयंती

नगर पालिका की ओर से महर्षि बाल्मीकि जयन्ती का आयोजन धूमधाम से किया गया। शनिवार को बाल्मीकि वाटिका में आयोजित जयन्ती समारोह में पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह ने महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण व...

धूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि की जयंती
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाSat, 31 Oct 2020 11:03 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पालिका की ओर से महर्षि बाल्मीकि जयन्ती का आयोजन धूमधाम से किया गया। शनिवार को बाल्मीकि वाटिका में आयोजित जयन्ती समारोह में पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह ने महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि महर्षि बाल्मीकि ने रामायण की रचना की थी और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन के बारे में हम सबको अवगत कराया। बाल्मीकि रामायण हम सभी के लिए आदर्श है। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल, सभासद प्रतिनिधि सुशील कुमार पोरवाल, राजेन्द्र कुमार, आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, अभिनव कुमार श्रीवास्तव, विमल कुमार, रामकिशन वर्मा, शिवकुमार, गणेश कुमार, विशाल, शिवम, सागर मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें