ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकानून की मदद से माफियाओं को दिलाई जा रही सजा

कानून की मदद से माफियाओं को दिलाई जा रही सजा

ऊसराहार। परिवार की राजनीति करने वाले दलों को नकार कर जनता भाजपा की...

कानून की मदद से माफियाओं को दिलाई जा रही सजा
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाSat, 10 Apr 2021 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

ऊसराहार।

परिवार की राजनीति करने वाले दलों को नकार कर जनता भाजपा की जननीतियों से प्रभावित होकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा कार्यकर्ता को काबिज करेंगी। मुख्तार अंसारी जैसे माफियाओं को कानून के माध्यम से सजा दिलाई जा रही हैं यह बात सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने ऊसराहार में कही। कस्बा के बिधूना सड़क मार्ग पर नगला लक्षी के पास जिला पंचायत सदस्य पद पर भाजपा प्रत्याशी संजू बाबू शाक्य के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया ने कहा पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा और सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून का पालन कराया जा रहा है। मुख्तार अंसारी जैसे माफिया डान उत्तर प्रदेश में खींच कर लाए जा रहे हैं। जमीनों पर कब्जा करने वाले लोग प्रदेश छोड़ कर भाग रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे ने कहा कि जिले में इस बार भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगा। इस मौके पर जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, भाजपा कार्यसमिति सदस्य मनीष यादव पतरे, विमल भदौरिया, रमाकांत शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राहुल राज सिंह, ज्ञानेंद्र अवस्थी, संजू बाबू शाक्य आदि लोग मौजूद रहे ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें