ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशविजय दशमी पर स्थापित होगी 11 फीट ऊंची प्रभु श्रीराम की प्रतिमा

विजय दशमी पर स्थापित होगी 11 फीट ऊंची प्रभु श्रीराम की प्रतिमा

विजय दशमी पर हिन्दू सेवा समिति के तत्वावधान में छठवीं श्रीराम विजय यात्रा शहर में हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी। इस मौके पर पक्का तालाब के किनारे हनुमान टिलिया पर भगवान श्रीराम की 11 फीट ऊंची...

विजय दशमी पर स्थापित होगी 11 फीट ऊंची प्रभु श्रीराम की प्रतिमा
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाSun, 06 Oct 2019 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

विजय दशमी पर हिन्दू सेवा समिति के तत्वावधान में छठवीं श्रीराम विजय यात्रा शहर में हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी। इस मौके पर पक्का तालाब के किनारे हनुमान टिलिया पर भगवान श्रीराम की 11 फीट ऊंची प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। प्रतिमा स्थापना के मौके पर श्रीराम जन्म भूमि न्यास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रामविलास वेदांती व अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, डॉ. मृदुला कठेरिया भी मौजूद रहेंगी।

रविवार को कार्यक्रम स्थल पर हिन्दू सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि विजय दशमी पर श्रीराम विजय यात्रा ग्वालियर रोड स्थित विश्वनाथ मंदिर से शुरू होगी। जो शहर के प्रमुख मार्गों के भ्रमण के बाद पक्का तालाब टिलिया पर पहुंचकर सम्पन्न होगी। यहां पर भगवान राम की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी और इसके बाद भगवान की महाआरती भी उतारी जाएगी। उन्होंने बताया कि आसपास के जिलों में श्रीराम की इतनी भव्य प्रतिमा स्थापित नहीं हुई है। इस प्रतिमा का निर्माण कोलकाता में कराया गया है। श्रीराम विजय यात्रा में भगवान की प्रतिमा शहर के लोगों के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केन्द्र होगी। यात्रा में इटावा के अलावा, औरैया, मैनपुरी, आगरा, कानपुर व अन्य जिलों के युवा शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रस्तावित प्रभु श्रीराम की मूर्ति के प्रतिरूप में 11 फीट भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इष्टिकापुरी की धरती पर भगवान की प्रतिमा स्थापना के बाद अयोध्या में भी इसी वर्ष श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रीराम विजय यात्रा का शुभारंभ डॉ. रामविलास वेदांती व डॉ. रामशंकर कठेरिया करेंगे। यात्रा को सुचारू रूप से निकालने के लिए 2 सौ वॉलिन्टियर की टीम भी तैयार की गई है। श्री शर्मा ने युवाओं से अनुशासन में रहकर यात्रा में शामिल होने की अपील की है। प्रेसवार्ता में इंद्र नारायण बाजपेयी, नवनीत बिसारिया, ऊषा वर्मा, उमा तिवारी, क्षमा तिवारी, चित्रा परिहार, आशीष टावर, मनोज दुबे, ज्ञानेन्द्र पंडित, संजीव चतुर्वेदी, राजीव वर्मा मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें