Etawah Auraiya News: रास्ते में जानवर बांधने से आवागमन बाधित
हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Etawah Auraiya News: बकेवर थाना क्षेत्र के नगला भजू गांव में ब्रजराज सिंह ने रास्ते में जानवर बांधने और नाली की पुलिया तोड़ने के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। इससे ग्रामीणों को कठिनाई हो रही है। ब्रजराज ने कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Etawah Auraiya News: बकेवर। थाना क्षेत्र के नगला भजू मौजा सराय इलाही गांव के ब्रजराज सिंह ने रास्ते में जानवर बांधकर आवागमन बाधित करने और नाली की पुलिया तोड़ने को लेकर थाने में शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि गांव के सार्वजनिक रास्ते पर लोगों द्वारा जानवर बांधे जाते हैं। इससे रास्ते से गुजरने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने रास्ते में जानवर न बांधने के लिए कहा तो लोगों ने कथित रूप से रास्ते में बनी नाली की पुलिया तोड़ दी। पुलिया टूटने से आवागमन बाधित हो गया है। पुलिस ने पीड़ित का शिकायती पत्र लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।


