सफारी में शेरनी नीरजा ने चार शावको दिया जन्म
Etawah-auraiya News - इटावा सफारी पार्क में शेरनी नीरजा ने 8 मार्च की रात को चार शावकों को जन्म दिया। सभी शावक स्वस्थ हैं और उनकी निगरानी सीसीटीवी द्वारा की जा रही है। यह नीरजा का तीसरा प्रसव है, इससे पहले उसने पांच शावकों को जन्म दिया था।

इटावा, संवाददाता। इटावा सफारी पार्क में शेरनी नीरजा ने 8 मार्च की रात में चार शावकों जन्म दिया है। चारों स्वस्थ हैं और सीसीटीवी से उनकी निगरानी की जा रही है।सफारी के डायरेक्टर डा. अनिल पटेल ने बताया कि सफारी में शेरनी नीरजा ने महिला दिवस की रात को चार शावकों को जन्म दिया। रात 8.25 बजे पहले शावक को जन्म दिया। इसके बाद 9.07 बजे पर दूसरे, 9.43 पर तीसरे और 9. 59 बजे चौथे शावक को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि शेरनी नीरजा की प्रसव तिथि 3 से 8 मार्च के बीच बताई गई थी। इसको लेकर सफारी प्रशासन चौकन्ना था और लगातार निगरानी की जा रही थी।
8 मार्च की रात को नीरजा ने चार शावकों जन्म दिया। शेरनी नीरजा तीसरी बार मां बनी है। इससे पहले वह पांच शावकों को जन्म दे दे चुकी है। जिनकी सफारी में देखरेख की जा रही है। फिलहाल सीसीटीवी कैमरे से शेरनी की निगरानी की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


