ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशद्वापर युग की तरह इस बार भी मनेगा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

द्वापर युग की तरह इस बार भी मनेगा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

लीला पुरूषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जैसे जैसे निकट आ रहा है वैसे वैसे श्रद्धालुओं में भगवान के जन्मोत्सव को लेकर अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिरों के साथ घरों में भी भगवान के...

द्वापर युग की तरह इस बार भी मनेगा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाSat, 01 Sep 2018 11:19 PM
ऐप पर पढ़ें

लीला पुरूषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जैसे जैसे निकट आ रहा है वैसे वैसे श्रद्धालुओं में भगवान के जन्मोत्सव को लेकर अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिरों के साथ घरों में भी भगवान के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार भी ठीक वैसा ही संयोग बन रहा है। जैसा द्वापर युग में जब कान्हा ने इस धरा पर जन्म लिया था। कई वर्षों के बाद ऐसा संयोग बन रहा है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व दो व तीन सितम्बर को दोनों ही दिन मनाया जाएगा। ऐसा इस लिए होता है क्योंकि स्मार्त व वैष्णव दोनों ही अलग अलग ढंग से भगवान के जन्मोत्सव को मनाते है।

इस संबंध में आचार्य कृष्ण स्वरूप दुबे का कहना है कि इस वर्ष दो सितम्बर रविवार को रात 8.48 बजे अष्टमी तिथि लग रही है। उन्होंनें बताया कि निर्णय सिंधु नामक ग्रन्थ के अनुसार जब भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि में आधी रात यानी 12 बजे रोहणी नक्षत्र और सूर्य सिंह राशि में तथा चंद्रमा वृष राशि में हो तब श्रीकृष्ण जयंती का योग बनता है। सनातन धर्म में इस योग बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में इस मुहूर्त मेंजन्मे बच्चे बहुत ही भाग्यशाली होते है और वे अपने परिवार का नाम रोशन करते है। इस दुलर्भ योग में जन्म लेने वाले बच्चों पर हमेशा प्रभु की कृपा बनी रहती है। उन्होंनें बताया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार दो सितम्बर रविवार को मनाया जाएगा। क्योंकि इसी दिन अष्टमी तिथि 8.47 बजे से शुरू होगी। जिसका समापन तीन सितम्बर सोमवार को शाम 7.7 बजे होगा। उन्होंनें यह भी बताया है कि वैष्णव लोग तीन सितम्बर को जन्माष्टमी का पर्व मनायेगें। आचार्य दुबे ने यह भी बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पूजा का शुभ मुहूर्त निशिता पूजा का समय रात 11.57 मिनट से 12.43 मिनट है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें