इटावा में अधिवक्ता को मोबाइल पर मिली जान से मारने की धमकी
Etawah-auraiya News - इटावा में एक अधिवक्ता को कैंटीन सेवाओं के बकाया भुगतान को लेकर प्रबंधक विपिन यादव द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। यह मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है। अधिवक्ता मलखान सिंह ने बताया कि धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इटावा, संवाददाता। फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी अधिवक्ता को फोन पर जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एचएन नगर निवासी अधिवक्ता मलखान सिंह ने बताया कि वे कचहरी में वरिष्ठ अधिवक्ता हर प्रकाश शुक्ला के साथ वकालत करते हैं। उनके पास अनिल कुमार निवासी नगला सुभान सैफई जो पंजाब नेशनल बैंक किसान प्रशिक्षण केंद्र सैफई स्थित कैंडी इंटरप्राइजेज की कैंटीन का संचालक है। अपनी समस्या लेकर आया था। अनिल कुमार ने अधिवक्ता को बताया कि कैंटीन सेवाओं का करीब 30 हजार बकाया है, जो प्रशिक्षण केंद्र का प्रबंधक विपिन यादव भुगतान नहीं कर रहा है।
अधिवक्ता ने अनिल कुमार की ओर से एक प्रार्थना पत्र तैयार कर पीएनबी मंडल कार्यालय को भेजा। आरोप है कि इस बात की जानकारी किसी तरह प्रबंधक विपिन यादव को हो गई। इसके बाद 16 अक्टूबर की शाम करीब 5:39 बजे विपिन यादव ने मोबाइल कॉल पर अधिवक्ता मलखान सिंह को जान से मारने की धमकी दी। धमकी की पूरी ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके पास सुरक्षित है। उन्होंने आशंका जताई है कि विपिन यादव किसी भी समय उनके या उनके परिवार के साथ अप्रिय घटना कर सकता है। सूचना पर फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




