खेत की मिट्टी बेचने के रुपये को लेकर भाइयों में विवाद, मारपीट का आरोप
Etawah-auraiya News - क्षेत्र के गांव बराखेड़ा अड्डा में जगदीश ने अपने भाइयों पर मारपीट और खेत की मिट्टी बेचकर हिस्सा न देने का आरोप लगाया है। जगदीश का कहना है कि उसके छोटे भाई ने मिट्टी बेचकर कमाए पैसे को अन्य भाइयों के साथ बांट लिया, जबकि उसे उसका हिस्सा नहीं दिया। जब उसने हिस्सा मांगा, तो भाइयों ने उसकी पिटाई कर दी।

क्षेत्र के गांव बराखेड़ा अड्डा भुल्ली निवासी जगदीश पुत्र श्यामबाबू ने थाने में तहरीर देकर अपने भाइयों पर मारपीट करने और खेत की मिट्टी बेचकर उसका हिस्सा न देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार वह पांच भाइयों में से एक है और सभी का खेत में बराबर हिस्सा है। आरोप है कि उसके छोटे भाई विनोद कुमार ने पांचों भाइयों की खेत की मिट्टी करीब पांच लाख रुपये में बेच दी।मिट्टी बेचने से मिले रुपये का हिस्सा अन्य भाइयों ने आपस में बांट लिया, लेकिन उसे उसका हिस्सा नहीं दिया गया। जब उसने मिट्टी बेचने से मिले रुपये में अपना हिस्सा मांगा तो विनोद कुमार ने अन्य भाइयों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


