Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsKhichdi Feast Organized by Baba Amarnath B Membership Drive Launched
इटावा में सुबह से शुरू हो गयी खिचड़ी भोज की धूम

इटावा में सुबह से शुरू हो गयी खिचड़ी भोज की धूम

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्षिक सदस्यता अभियान शुरू हुआ, जिसमें अजय प्रताप सिंह ठाकरे को सदस्यता दिलाई गई। संतों को स्वेटर और अन्य वस्त्र भी वितरित किए गए। विभिन्न स्थानों पर प्रसाद का वितरण किया गया।

Jan 15, 2026 10:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति के तत्वाधान में संस्था के शादीलाल धर्मशाला स्थित कार्यालय पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर समितिका वार्षिक सदस्यता अभियान भी शुरू हुआ। जिसमें समिति के मंत्री बृजेश मिश्रा तथा देवेंद्र चौहान ने अजय प्रताप सिंह ठाकरे को सदस्यता ग्रहण कराई। जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल को सर्वसम्मति से समिति का संरक्षक भी बनाया गया। खिचड़ी के प्रसाद वितरण में राजकुमार अग्निहोत्री श्याम सिंह वर्मा नागेंद्र प्रत्यक्ष मिश्रा रोहित भदौरिया मनोज दुबे बॉबी शुक्ला रूप किशोर अग्रवाल ने सहयोग प्रदान किया। स्टेशन बजरिया में राजकिशोर पोरवाल, चंद्रवीर सिंह, संजय तोमर, सर्वेश तोमर, पुष्पेंद्र मिश्रा, सुदीप जैन, सोमेश शर्मा, राहुल दिवाकर ने खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कचौरा रोड स्थित सांई बाबा मंदिर, पक्का तालाब स्थित सांई धाम मंदिर, चौगुर्जी के प्राचीन शिव मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, पक्का तालाब चौराहा, बलराम सिंह चौराहा, पुरबिया टोला, छैराहा स्टेशन रोड व अन्य स्थानों पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। जसवंतनगर में संतों को दिये स्वेटर मकर संक्रांति पर व्यवसाई शिवदीप गुप्ता नें खिचड़ी भोज का आयोजन किया। साधु-संतों सहित एक हजार से ज्यादा लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पांच सौ साधु-संतों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से गर्म स्वेटर, पजामा और मोजे वितरित किए गए। खिचड़ी भोज में एडवोकेट ऋषि दीप गुप्ता, शुभम गुप्ता, जीतू वर्मा, एडवोकेट तुषार गुप्ता, शशांक चौरसिया ने सहयोग प्रदान किया। वैदपुरा में हुआ खिचड़ी भोज वैदपुरा चौराहा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भोले शंकर सेवा समिति की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। अखिलेश तिवारी, मनोज यादव, प्रेम कुमार तिवारी, जीतू गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, अनुज गौड़, उदयवीर यादव, बंटी वर्मा, धीरज गुप्ता, दीपू गुप्ता, उपेंद्र यादव, रणवीर सिंह यादव ने खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया ।