डा. सूर्यकांत का राहतपुर के नेत्र हॉस्पिटल में हुआ स्वागत

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - केजीएमयू लखनऊ के रेस्प्रेटरी मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर सूर्यकांत ने श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र अस्पताल का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल की पारमार्थिक सेवाओं की सराहना की और कहा कि वे समाज सेवा के लिए समर्पित संगठनों को सहायता प्रदान करना चाहते हैं। अस्पताल में उनका स्वागत किया गया।

डा. सूर्यकांत का राहतपुर के नेत्र हॉस्पिटल में हुआ स्वागत

केजीएमयू लखनऊ के रेस्प्रेटरी मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर एंडहेड. सूर्यकांत ने राहतपुर स्थित श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र अस्पताल की सेवा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल द्वारा किए जा रहे पारमार्थिक सेवा कार्यों की दिल खोलकर सराहना की। अस्पताल में पहुंचने पर डा. सूर्यकांत का संस्थान के अध्यक्ष डॉ. विद्याकांत तिवारी, निदेशक राजेंद्र कुमार दीक्षित, महेश चंद्र तिवारी अलकापुरी, विनोद त्रिपाठी, आचार्य महेश चंद्र तिवारी, कौशल चंद्र चतुर्वेदी, घनश्याम तिवारी, भारत विकास परिषद धर्मार्थ शाखा के अध्यक्ष हरिदत्त दीक्षित, सचिव महेश कुमार बाथम, केके त्रिपाठी ने अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। डा. सूर्यकांत ने कहा कि मेरे शहर में चल रहे श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनवरत की जा रही निस्वार्थ सेवाओं की चर्चा सुनकर मैं भी अस्पताल को देखने तथा इस संस्थान से जुड़े उदार महामना सेवाव्रतियों से मिलने के लिए यहां आया हूं और मैं चाहता हूं कि आप जैसे सच्चे और निःस्वार्थ सेवाधर्मियों के माध्यम से मैं अपने धन्वंतरि सेवा न्यास तथा सीएसआर जैसी परोपकारी संस्थाओं के द्वारा समाज की सेवा में पूरे समर्पण भाव से लगे व्यक्तियों व संस्थाओं को साधन सुविधाओं की सहायता दिलाकर सेवा के संकल्पों को आगे बढ़ाने में योगदान दे सकूं।

नेत्र सर्जन डा. उमेश अहिरवार के अलावा ग्राम पंचायत ब्रह्मनीपुर के प्रधान प्रतिनिधि प्रशांत तिवारी, गणेश ज्ञानार्थी, सुधीर मिश्र, रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।