Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsKarni Sena Protests Against Terrorism Effigy Burning at Shastri Chauraha
 दिल्ली धमाके के विरोध में करणी सेना ने फूंका आतंकवाद का पुतला

दिल्ली धमाके के विरोध में करणी सेना ने फूंका आतंकवाद का पुतला

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - फोटो- 13- शास्त्री चौराहे पर आतंकवाद का पुतला दहन करते करणी सेना के पदाधिकारीइटावा, संवाददाता। दिल्ली में हुए आत्मघाती आतंकी हमले के विरोध में करणी सेना ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। शास्त्री...

Nov 12, 2025 09:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

फोटो- 13- शास्त्री चौराहे पर आतंकवाद का पुतला दहन करते करणी सेना के पदाधिकारी इटावा, संवाददाता। दिल्ली में हुए आत्मघाती आतंकी हमले के विरोध में करणी सेना ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। शास्त्री चौराहा पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष धरातेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला दहन किया और देश विरोधी ताकतों के खिलाफ तीखा विरोध जताया। इस दौरान चौराहे पर भारत माता की जय वंदे मातरम और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे गूंज उठे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब समय आ गया है जब देश को आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़नी चाहिए। धरातेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि दिल्ली में हुआ हमला पूरे देश की शांति पर हमला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा आज हमने आतंकवाद का पुतला फूंका है ताकि सरकार तक जनता का गुस्सा और आक्रोश पहुंचे। सरकार सही दिशा में काम कर रही है, लेकिन दोषियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण बने।उन्होंने कहा कि आतंकी घटनाओं में निर्दोष लोगों की जानें जाना देश के लिए असहनीय है। करणी सेना ने सरकार से मांग की कि हमले में शामिल सभी दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की वारदात करने का साहस न कर सके। इस मौके पर करणी सेना के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी मौजूद रहा।