होली पर आबकारी व पुलिस टीम ने की दुकानों की सघन जांच

Mar 03, 2026 09:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

Etawah-auraiya News - ऊसराहार में होली पर अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी और पुलिस विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया, स्टॉक और क्यूआर कोड की जांच की। विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए कि शराब की बिक्री निर्धारित मूल्य पर ही की जाए। आदेश उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

होली पर आबकारी व पुलिस टीम ने की दुकानों की सघन जांच

ऊसराहार, संवाददाता। होली पर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री व अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी व पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। आबकारी निरीक्षक ताखा जितेन्द्र कुमार श्रीवास, थाना प्रभारी ऊसराहार बलराज सिंह भाटी के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र की कदमपुर, सरस घ नावर, ऊसराहार, ताखा की देशी व अंग्रेजी मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया। चेकिंग अभियान के दौरान दुकानों पर उपलब्ध मदिरा स्टॉक का रजिस्टर से मिलान किया गया। प्रत्येक बोतल पर अंकित क्यूआर कोड की जांच कर उसकी वैधता परखी गई। टीम ने पोस मशीन के माध्यम से बिक्री की स्थिति की भी समीक्षा की, बिक्री प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

इसके अतिरिक्त दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के संचालन की स्थिति भी देखी गई और रिकॉर्डिंग व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी कि मदिरा की बिक्री केवल निर्धारित अंकित मूल्य पर ही की जाए। किसी भी प्रकार की ओवररेटिंग या अवैध बिक्री पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि 4 मार्च को होली के दिन शाम 5 बजे तक सभी मदिरा दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।