घर की अलमारी से लाखों के जेवर चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Etawah-auraiya News - ऊसराहार के बम्हनीपुर गांव में मनीषा देवी के घर से लाखों के जेवरात चोरी हो गए। मनीषा ने बताया कि उन्होंने जेवर लगभग आठ दिन पहले सुरक्षित रखे थे, लेकिन रविवार को अलमारी खोली तो जेवर गायब मिले। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं पर ध्यान दे रही है।

ऊसराहार। थाना क्षेत्र के बम्हनीपुर गांव में एक घर की अलमारी से लाखों के जेवरात चोरी हो गए। बम्हनीपुर निवासी मनीषा देवी पत्नी सूरज कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब आठ दिन पहले अपने जेवर अलमारी में सुरक्षित रखे थे। रविवार को जब उन्होंने अलमारी खोली तो जेवर गायब मिले। यह देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। मामले की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर के लोगों से पूछताछ की। मनीषा ने बताया कि वह अपनी सास के साथ घर में रहती है। एक दिन पहले ही उनका बेटा और बहू भी घर लौटे थे।
अलमारी की चाबी सुरक्षित थी और कमरे का ताला भी सही सलामत था, इसके बावजूद जेवर गायब हो गए। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि मौके पर किसी प्रकार की जबरन प्रवेश या तोड़फोड़ के निशान नहीं मिले हैं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


