Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsJanshwar Mishra s Death Anniversary Celebrated by Samajwadi Party Leaders

पुण्यतिथि पर दोहराया छोटे लोहिया का संकल्प, हुई विचार गोष्ठी

Etawah-auraiya News - फोटो- 12 जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण करते सांसद जितेंद्र दोहरे, जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य व अन्य पार्टी पदाधिकारी इटावा। संवाददाता समाजवादी चिं

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाThu, 23 Jan 2025 12:09 AM
share Share
Follow Us on
पुण्यतिथि पर दोहराया छोटे लोहिया का संकल्प, हुई विचार गोष्ठी

इटावा। संवाददाता। समाजवादी चिंतक एवं दार्शनिक छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई। इस मौके पर सिविल लाइन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पार्टी पदाधिकारी के साथ स्वर्गीय मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण किया, साथ ही उनके विचारों एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि छोटे लोहिया का सपना था कि समाज के हर व्यक्ति को शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा निशुल्क प्राप्त हो। सांसद जितेंद्र दोहरे ने भी संबोधित कर कार्यकर्ताओं को उनके आदर्श पर चलने का संकल्प दिलाया। गोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत, अनवार हुसैन, चच्चु शुक्ला, लीलावती राजपूत, जिलाध्यक्ष महिला सभा सीमा यादव, वरिष्ठ नेता के के यादव, पं. रतन चौधरी, बृजवीर सिंह यादव लाला, प्रवक्ता मीडिया प्रभारी विक्की गुप्ता, शहर अध्यक्ष अब्दुल अंसारी, जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी किशन यादव, जिलाध्यक्ष युवजन सभा आदित्य गोविंद, हमीद पहलवान, जिला सचिव राजकुमार यादव, प्रवीन कुशवाह, सीताराम कश्यप, कार्यालय प्रभारी जय चंद यादव,रामबेटी गोयल, शशि यादव, अखिलेश प्रधान, संत प्रकाश आर्य, रामवीर सिंह यादव, रविंद्र यादव, वी के यादव, अमित कठेरिया आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें