ताइक्वांडो एसोसिएशन ने पौधे लगाकर लिया संरक्षण का संदेश
इटावा ताइक्वांडो एसोसिएशन ने कटरा फतेह महमूद खां में पौधारोपण किया। बच्चों ने पेड़ों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की। सभी ने संकल्प लिया कि हर महीने एक पौधा लगाएंगे। एसोसिएशन के सचिव हिमांशु यादव ने बताया कि ताइक्वांडो आत्मरक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी सिखाता है।

इटावा। इटावा ताइक्वांडो एसोसिएशन ने कटरा फतेह महमूद खां में पौधारोपण किया गया। एसोसिएशन के बालक-बालिकाओं और प्रशिक्षकों ने पौधे लगाए। छात्र ग्रीन किड एल्विस कुशवाहा ने अपने साथी खिलाड़ियों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और पेड़ों के महत्व के बारे में जानकारी दी। एसोसिएशन के सचिव हिमांशु यादव ने कहा कि ताइक्वांडो केवल आत्मरक्षा ही नहीं सिखाता, बल्कि अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी भी देता है। सभी बच्चों ने संकल्प लिया कि वे हर महीने कम से कम एक पौधा लगाएंगे और उसकी देखभाल करेंगे। संयुक्त सचिव हरि गोविंद सिंह व रोहित द्विवेदी, कोषाध्यक्ष नबिला, मीडिया प्रभारी तरुण गुप्ता एवं प्रशिक्षक श्यामजी सक्सेना मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


