
लायन सफारी में फिर बढ़ेगा शेरों का कुनबा
Etawah-auraiya News - शेर कान्हा और शेरनी नीरजा का बनाया गया है जोड़ा फोटो.31. सफारी में चहलकदमी करते कान्हा और नीरजाइटावा, संवाददाता।इटावा सफारी पार्क में एक बार फिर शेरों
इटावा, संवाददाता। इटावा सफारी पार्क में एक बार फिर शेरों के कुनबा बढाए जाने की कवायद शुरू हो गई है । इसके चलते अगले कुछ महीनो में शेरों का कुनबा बढ़ जाने की संभावना है । सफारी में इसके लिए शेर कान्हा और शेरनी नीरजा का जोड़ा बनाया गया है। शेरनी नीरजा ने 6 माह पहले तीन शावकों को जन्म दिया था। इन्हें नीरजा के साथ ही रखा गया था लेकिन अब इन शावकों को नीरजा से अलग करके दूसरे स्थान पर रखा गया है। अब शेरनी नीरजा और शेर कान्हा को साथ-साथ रखा गया है इनका जोड़ा बनाया गया है ताकि शेरों का कुनबा बढ़ाया जा सके ।

सफारी में फिलहाल 19 शेर शेरनी है और अब इनका कुनबा और बढाए जाने की तैयारी चल रही है। फिलहाल चार शेरों को खुले में भी छोड़ गया है जो खुले में चहल कदमी कर रहे है और पर्यटक बंद वाहनों से इनका दीदार कर रहे हैं ।इसके साथ ही लेपर्ड भी खुले में छोड़े गए हैं और अगले कुछ दिनों में लेपर्ड शावकों को भी लेपर्ड सफारी में खुले में छोड़ा जाएगा जो पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। इसके साथ ही भालुओं के दीदार भी कराए जा रहे हैं। सफारी में है 19 शेर और 24 लेपर्ड इटावा।सफारी पार्क में इस समय बड़ी संख्या में शेर और लेपर्ड है । सफारी में शावकों को मिलाकर कुल 19 शेर हैं जबकि 24 लेपर्ड है ।इन 24 लेपर्ड में 10 लेपर्ड शावक भी शामिल है । इसके अतिरिक्त अन्य वन्य जीव भी बड़ी संख्या में सफारी में है, जो पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। सफारी में एंटीलोप, चीतल, सांभर , बारहसिंगा और भालू भी हैं। इटावा सफारी पार्क में इस समय जो शावक हैं उन सभी का जन्म सफारी में हीं हुआ है। इनमें से कुछ शावकों को शेरनी ने जन्म देनेके बाद छोड़ दिया था लेकिन सफारी के प्रबंधन और कीपरों ने उन शावकों की देखभाल की और अब लगातार बड़े हो रहे हैं। सफारी का आकर्षण बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं ताकि इसमें पर्यटकों की संख्या बढ सके। इसके लिए शेरो और लेपर्ड को खुले में भी छोड़ गया है। पर्यटकों के साथ आने वाले बच्चों के लिए झूले भी लगाए गए हैं।..डा.अनिल पटेल, डायरेक्टर इटावा, सफारी पार्क

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


