इटावा में बढ़ते जाम के कारण बंद रहीं मंडी, पहुंचे डीडीओ व अन्य अधिकारी

इटावा में बढ़ते जाम के कारण बंद रहीं मंडी, पहुंचे डीडीओ व अन्य अधिकारी

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - इटावा, संवाददाता। नई मंडी में दिन प्रतिदिन धान की आवक बढ़ने के साथ जाम

Oct 28, 2025 12:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

इटावा, संवाददाता। नई मंडी में दिन प्रतिदिन धान की आवक बढ़ने के साथ जाम की समस्या से व्यापारी और किसान दोनों ही परेशान है। ऐसे में सोमवार को व्यापारिक संगठनों ने मंडी बंद करने का आवाहन किया था। सोमवार को मंडी बंद होने की जानकारी मिलने पर संभागीय निर्देशक मंडी परिषद कानपुर संजय सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर की मौजूदगी में मंडी के व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। लगातार जाम की समस्या से परेशान आढ़तियों का कहना है कि मंडी में दिनभर किसानों की गाड़ियां आती रहती हैं जिसके चलते न तो खरीदे गए माल की लोडिंग हो पा रही है और न ही मंडी से माल बाहर जा पा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से मौसम बदलने के बाद धान की बढ़ती आवक से उसके खराब होने का खतरा भी पैदा हो गया है। ऐसे में मंडी बंद होने से भी बड़ी संख्या में किसानों को वापस लौटना पड़ा। सोमवार को पहुंचे अधिकारियों ने बैठक के बाद निर्णय लिया कि शाम 5:00 से रात 12:00 तक किसी प्रकार का अनाज लेकर किसानों की कोई गाड़ी प्रवेश नहीं करेगी। ऐसे में मंडी को सुचारू रूप से चलाने के लिए रात 12 से शाम 5 तक ही किसान अपने कृषि उत्पादन को क्रय विक्रय के लिए मंडी परिषद ला सकेंगे। बैठक में मंडी सचिव शिवाशीष सिंह, प्रधान लिपिक प्रदीप त्रिपाठी, व्यापारी नेता अनंत अग्रवाल, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, अतुलेश पटेल, राजू वर्मा, अमित बंटी आदि मौजूद रहे।