इटावा के विकास के लिए किया जाएगा संघर्ष
Etawah-auraiya News - इटावा विकास मंच ने शहर के विकास और युवाओं के रोजगार की समस्या को हल करने के लिए अभियान की शुरुआत की है। 4 अप्रैल को एक वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा और समस्याओं का ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया जाएगा। युवा उच्च शिक्षा के बाद रोजगार के लिए बाहर जाने पर मजबूर हैं, इसलिए औद्योगिक जोन की आवश्यकता है।

इटावा शहर के विकास और यहां के युवाओं के रोजगार की समस्या को प्रमुख रूप से उठाया जाएगा। इसे सरकार तक पहुंचाया जाएगा ताकि इन समस्याओं के निदान के उपाय किए जा सके। शहर बेहतर बने और युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए इटावा विकास मंच ने अभियान की शुरुआत की है। मंच के संस्थापक नवीन दुबे एडवोकेट ने इस अभियान का खाका पेश किया है । उन्होंने यह भी बताया है कि इसे लेकर 4 अप्रैल को शहर में एक वाहन रैली निकाली जाएगी जो छैराहा से शुरू होकर कचहरी तक जाएगी । समस्याओं का ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया जाएगा ताकि इन समस्याओं और इन मुद्दों को सरकार तक पहुंचाया जा सके।नवीन
दुबे ने कहा कि उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद इटावा में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर नहीं है। यदि रोजगार के लिए युवा बाहर चले गए तो यहां के बुजुर्गों की देखभाल कौन करेगा। इटावा में कोई उद्योग नहीं है इसलिए यहां औद्योगिक जोन बनाए जाने की बेहद जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि 20 सूत्री ज्ञापन दिया जाएगा जिसमें सभी जरूरी मुद्दों को उठाया जाएगा और उनके निदान की मांग की जाएगी, ताकि एक नया इटावा बनाया जा सके। उन्होंने बुनियादी समस्याएं उठाते हुए कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। स्वच्छता की व्यवस्था भी नहीं है। जल शोधन के प्लांट नहीं है और भूजल भी दूषित हो रहा है । इन सब की व्यवस्था सुधारे जाने की जरूरत है इसके लिए हम सभी को मिलजुल कर कार्य करना होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


