Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsItawa Bypass Road Widening Project Begins After NOC from Forest Department
 वन विभाग से एनओसी मिली तो शुरू हुआ बाईपास के चौड़ीकरण का काम -3 करोड़ की लागत से 5 फीट चौड़ा हो

वन विभाग से एनओसी मिली तो शुरू हुआ बाईपास के चौड़ीकरण का काम -3 करोड़ की लागत से 5 फीट चौड़ा हो

संक्षेप: Etawah-auraiya News - फोटो 23 बाईपास की सड़क चौड़ीकरण के काम में जुटे मजदूर।इटावा, संवाददाता ।शहर के नुमाइश चौराहा से होकर बाइस ख्वाजा होते हुए लायन सफारी रोड पर मिलने वाले दक्षिणी बाईपास के चौड़ीकरण का काम पीडब्ल्यूडी ने...

Wed, 12 Nov 2025 05:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

फोटो 23 बाईपास की सड़क चौड़ीकरण के काम में जुटे मजदूर। इटावा, संवाददाता । शहर के नुमाइश चौराहा से होकर बाइस ख्वाजा होते हुए लायन सफारी रोड पर मिलने वाले दक्षिणी बाईपास के चौड़ीकरण का काम पीडब्ल्यूडी ने शुरू करा दिया है। एक साल से बाईपास के चौड़ीकरण में वन विभाग रोड़ा बना हुआ था। एनओसी न मिलने के कारण चौड़ीकरण का काम अधूरा पड़ा था । 3 करोड़ रुपए की लागत से दोनों तरफ ढाई ढाई फीट सड़क चौड़ी की जा रही है। काम पूरा होने के बाद मध्य प्रदेश से शहर में छोटे वाहन लेकर आने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नुमाइश चौराहा से बाइस ख्वाजा रोड होते हुए लायन सफारी रोड और टिक्सी मंदिर तिराहा से जुड़ने बाले दक्षिणी बाईपास पर दिनों दिन ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है। कुछ समय पहले तक यह बाईपास वीरान रहता था और कम संख्या में लोग आते जाते थे। गाड़ियों का आवागमन जारी रहता है। बाईपास की सड़क सिर्फ 5:30 मीटर चौड़ी थी और रास्ते में कई जगह खतरनाक मोड़ भी थे जिससे दुर्घटनाएं भी होती थी । शहर के लोग लायन सफारी के साथ माता कालीवॉह मंदिर के अलावा भिंड ग्वालियर जाने के लिए इसी बाईपास का प्रयोग करते हैं और भिंड ग्वालियर से आने वाले छोटे वाहन भी इसी रास्ते से होकर शहर में आते हैं क्यों कि यमुना पुल से होकर लायन सफारी से कचौरा चौराहा होते हुए शहर में आने के लिए लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है इसलिए अधिकतर लोग इसी बाईपास का आने-जाने में प्रयोग करते हैं । मार्च 2024 में बाईपास के चौड़ीकरण के लिए स्वीकृति मिली थी इस सड़क को 5.30 मीटर से 7 मीटर टू लेन का किया जाना था इसके लिए सड़क के दोनों और ढाई ढाई फीट चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ था । सिर्फ विटमिन का काम शेष रह गया था तभी वन विभाग ने एनओसी न होने की बात कह कर काम रुकवा दिया था । तब से लेकर अभी तक काम अधूरा पड़ा था लेकिन अब वन विभाग के द्वारा सड़क के चौड़ीकरण के लिए एनओसी दे दी गई है और इसके बाद काम शुरू हो गया है।बाईपास की सड़क के चौड़ीकरण काम पूरा होने के बाद इस सड़क पर आने जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी । इनसेट नुमाइश चौराहा से लाइन सफारी रोड तक फर्राटा भरेंगे वाहन इटावा । नुमाइश चौराहा से बुद्ध पार्क तक की सड़क 7:30 मीटर चौड़ी टू लेन की है। जब कि बुद्ध पार्क से लेकर लायन सफारी रोड तक की सड़क 1.75 किलो मीटर सिर्फ साढ़े 5.30 मीटर चौड़ी थी। सड़क छोटी होने के साथ खतरनाक मोड़ भी थे जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती थी । लेकिन अब बाईपास की सड़क का चौड़ीकरण होने के बाद नुमाइश चौराहा से लाइन सफारी तक की रोड पूरी टू लेन की हो जाएगी इसके बाद जहां वाहन फर्राटा भरेंगे वहीं लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा हो जाएगी। लायन सफारी और केदारेश्वर मंदिर बनने के कारण अब इस रोड पर यातायात काफी बढ़ गया है ।शहर के पुरविया टोला में पूरे दिन जाम के चलते अब चार पहिया गाड़ियों से बाजार जाने वाले अधिकतर रोड इसी बाईपास से टिक्सी मंदिर तिराह होते हुए बाजार तक पहुंचते हैं। इनसेट क्या कहते हैं जिम्मेदार शहर के बाइस ख्वाजा रोड होते हुए दक्षिणी बाइपास के चौड़ीकरण के लिए वन विभाग से एनओसी मिल गई है और पेड़ों की शिफ्टिंग व अन्य कार्य के लिए विभाग की ओर से 27 लाख रुपये भी वन विभाग को दिए गये हैं।3 करोड़ की लागत से सड़क के दोनों और ढाई ढाई फीट का चौड़ीकरण किया जाना है । कुछ स्थानों पर नाली का भी निर्माण होना है जल्द ही सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा हो जाएगा । संजीव कुमार अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक