इटावा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समूह गीत व लघु नाटिका
Etawah-auraiya News - इटावा समाज कल्याण समिति के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रार्थना नृत्य, समूह गीत, और लघु नाटिका जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आयुषी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। सभी अतिथियों ने महिलाओं के प्रस्तुतियों की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इटावा समाज कल्याण समिति के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रार्थना नृत्य, समूह गीत,लघु नाटिका जैसे अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। साथ ही समूह नृत्य प्रतियोगिता व समूह गीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि आयुषी सिंह सीओ जसवंतनगर, विशिष्ट अतिथि नामिता तिवारी व आशा निकेतन के निदेशक फादर रोशन ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की । मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने महिलाओं का मार्गदर्शन किया व उनके उचित शिक्षण व प्रशिक्षण के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में आशा निकेतन के निदेशक ने अतिथियों का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।समिति देखकर कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


