महिला दिवस पर सैफई में तीन दिवसीय कार्यक्रम

Mar 08, 2026 10:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र सैफई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने योग, टीम खेल और साइकिलिंग रैली में भाग लिया। जागरूकता सत्रों में आत्मनिर्भरता, स्वयं सुरक्षा और संविधान में अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।

महिला दिवस पर सैफई में तीन दिवसीय कार्यक्रम

भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र सैफई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसएस. मेमोरियल स्कूल सैफई की छात्राओं और प्रशिक्षुओं ने भाग लेकर विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के पहले दिन प्रतिभागियों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए योग और टीम गेम्स आयोजित किए गए। प्रशिक्षकों ने बालिकाओं और महिलाओं को नियमित व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।दूसरे दिन स्ट्रॉन्ग वुमेन, स्ट्रॉन्ग नेशन” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की कबड्डी कोच मीतू सिंह, एस.एस. मेमोरियल स्कूल सैफई के प्रधानाचार्य एस.एन. यादव तथा एसटीसी सैफई के केंद्र प्रभारी मुकेश बेनवाल ने बालिकाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भरता, स्वयं सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी।

साथ ही संविधान में मिले अधिकारों से अवगत कराते हुए भविष्य में हर क्षेत्र में आगे बढ़कर भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।तीसरे दिन रविवार साइकिलिंग अभियान के तहत बालिकाओं और महिलाओं ने फिट इंडिया साइकिल रैली निकाली। रैली मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर अस्पताल चौराहा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, किसान बाजार, तहसील, मेडिकल कॉलेज और एस.एस. मेमोरियल स्कूल होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।