अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा सम्मेलन
Mar 07, 2026 08:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Etawah-auraiya News - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अधिवक्ता परिषद की इटावा इकाई 8 मार्च को महिला अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन कर रही है। यह सम्मेलन सुबह 10 बजे सिंचाई विभाग के डाक बंगला में होगा। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि मुख्य अतिथि रहेंगी। कार्यक्रम की संयोजक निधि पाल और ज्योति दुबे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अधिवक्ता परिषद की इटावा इकाई की ओर से महिला दिवस पर 8 मार्च को महिला अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन सिंचाई विभाग के डाक बंगला में सुबह 10 बजे से होगा। इस सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। इसके अतिरिक्त अन्य विद्वान भी अपने विचार रखेंगी। राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय पदाधिकारी शारदा पांडे भी अतिथि के रूप में अपने विचार रखेंगी। इस कार्यक्रम की संयोजक निधि पाल व ज्योति दुबे हैं उन्होंने कार्यक्रम में महिलाओं से आने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


