Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsInternational Day of Persons with Disabilities Sports and Cultural Competitions Celebrate Talented Children
 भरथना में दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा ने जीता सबका दिल तहसील स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

भरथना में दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा ने जीता सबका दिल तहसील स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - फोटो-7 विजेता बच्चों को सम्मानित करते बीईओ सर्वेश कुमार सिंह व अन्य भरथना, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस के मौके पर बीआरसी परिसर में बुधवार को तहसील स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक...

Nov 12, 2025 06:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

फोटो-7 विजेता बच्चों को सम्मानित करते बीईओ सर्वेश कुमार सिंह व अन्य भरथना, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस के मौके पर बीआरसी परिसर में बुधवार को तहसील स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ व पुरस्कार वितरण बीईओ सर्वेश कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।सुलेख प्रतियोगिता में आदित्य प्रथम, कृष्ण द्वितीय और सौरभ तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला में पीयूष, सक्षम और नैतिक बाबू ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। नींबू चम्मच दौड़ में सागर, सचिन व सक्षम विजेता रहे, जबकि 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में समीर प्रथम, रामू द्वितीय और सौरभ तृतीय स्थान पर रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेंढक दौड़ में आयुष, ललित और आर्यन विजेता बने। बालिका वर्ग में पूजा, गौरी और नेहा ने 50 मीटर दौड़ में क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। नींबू चम्मच दौड़ में नेहा, प्रतिभा और कंचन विजेता रहीं। गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता में नैतिक, हिमांशु और सौरभ ने स्थान पाया, जबकि अनाज छूकर पहचान प्रतियोगिता में शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विष्णु कुमार, कुलदीप कुमार, सत्येंद्र कुमार सहित बीआरसी स्टाफ व समेकित शिक्षा टीम के ओमप्रकाश, जितेंद्र कुमार, साधना मिश्रा, अशोक कुमार, जबर सिंह, अवधेश कुमार, सनेश कुमार, राजेश कुमार एवं नोडल शिक्षकों का सहयोग रहा।