ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशछात्रों को दी गई तालाबों से संबंधित जानकारी

छात्रों को दी गई तालाबों से संबंधित जानकारी

कृषि इंजीनियरिंग कालेज के मत्स्य महाविद्यालय में छात्रों को तालाबों तथा मछलियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें तालाब तैयार करने के संबंध में भी बताया गया। कालेज परिसर में स्थित तालाब में मछलियों...

छात्रों को दी गई तालाबों से संबंधित जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाWed, 22 Nov 2017 11:47 PM
ऐप पर पढ़ें

कृषि इंजीनियरिंग कालेज के मत्स्य महाविद्यालय में छात्रों को तालाबों तथा मछलियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें तालाब तैयार करने के संबंध में भी बताया गया। कालेज परिसर में स्थित तालाब में मछलियों का जल प्रवेश कराया गया। छात्रों से कहा गया कि वे पाठयक्रम के अनुसार तालाबों को तैयार करें। यह भी कहा गया कि मत्स्य विज्ञान में डिग्री हासिल करने के बाद इसका जीवन में प्रयोग भी करें तथा अपने इस ज्ञान से दूसरों को लाभान्वित कराएं। अधिष्ठाता हरिश्चंद्र सिंह के निर्देशन में हुए इस कार्य में इंजी देवेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, डा.देवेन्द्र सिंह, डा.एनकेशर्मा, सत्येन्द्र पाल, डा.शौकीन सिंह, धु्रव कुमार, कु.गायत्री पाण्डे, संजीव कुमार मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें