Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsIncrease in Voting Booths in Etawah District for Upcoming Elections
 जिले में बढ़ गए 95 बूथ, अब 1437 बूथों पर होगा मतदान किसी भी बूथ पर नही हैं 1200 से अधिक मतदाता

जिले में बढ़ गए 95 बूथ, अब 1437 बूथों पर होगा मतदान किसी भी बूथ पर नही हैं 1200 से अधिक मतदाता

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - फोटो 2 बैठक में मौजूद डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि इटावा , संवाददाता।जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों बूथों में मतदाताओं की संख्या के हिसाब से बढ़ोत्तरी की गई...

Nov 17, 2025 05:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

फोटो 2 बैठक में मौजूद डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि इटावा , संवाददाता। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों बूथों में मतदाताओं की संख्या के हिसाब से बढ़ोत्तरी की गई है। किसी भी बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होगे। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में कुल मिलाकर 95 बूथ बढ़ाए गए हैं। इसके चलते जिले में अब कुल 1437 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। इस संबंध में राजनैतिक दलों के साथ जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।इस बैठक में बताया गया कि मतदेय स्थल के संशोधन प्रस्ताव का आलेख दिनांक 10 नवम्बर को किया गया था, जिसपर मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों, सांसर व विधायकों से सुझाव व शिकायत प्राप्त करने के लिए 15 नवम्बर तक का समय दिया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस पर प्राप्त दावे आपत्तियों के निस्तारण बाद अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस अवधि में किसी भी पार्टी ने लिखित रूप में कोई भी मतदेय स्थल के सम्बन्ध में शिकायत व सुझाव नहीं दिया। इसके आधार पर मतदेय स्थलों के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। जसवंतनगर के विधायक शिवपाल सिंह यादव जी ने चार मतदेय स्थलों में मतदाताओं का 1200 से अधिक होने का ज़िक्र करते हुए मतदेय स्थल बनाने का सुझाव दिया गया, जिसकी जांच उप जिलाधिकारी से कराई गई। इस जांच में मतदेय स्थलों पर 1200 से कम मतदाता पाए गए। इसलिए शिकायत का निस्तारण करते हुए आख्या प्रस्तुत की गई। बैठक में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने अपील की कि सभी राजनैतिक दल सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बूथबार बीएलए की लिस्ट बनाई जाए। जो बीएलए पार्टी की तरफ से नियुक्त किए गए है, उसकी सूचना निर्वाचन कार्यालय भेजी जाए। उन्होंने कहा की जो भी हो लिखित में दिया जाए, जिसका निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि 2003 की मतदाता सूची सभी बीएलओ के पास है उसी पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फॉर्म 06 बीएलओ देंगे। जो मतदाता 18 साल पूर्ण कर रहे हैं वे फार्म 6 भर सकते हैं। बैठम में सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य व उदयभान सिंह , कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित व वाचस्पति द्विवेदी, आप नेता अंकुर गुप्ता व मोनू यादव जिला कमेटी सदस्य माकपा, सांसद प्रतिनिधि अखिलेश वर्मा, भाजपा के सतेन्द्र राजपूत मौजूद रहे। इनसेट अब इस तरह होगे बूथ विधानसभा क्षेत्र पहले बूथ अब बूथ जसवंनतरगर 452 483 इटावा 420 458 भरथना 470 496