इटावा में छठी मईया वैदिक ज्ञान पुस्तक के आवरण का हुआ लोकार्पण
Etawah-auraiya News - इटावा, संवाददाता। छठ पर्व को लेकर छठी मईया वैदिक ज्ञान पुस्तक के आवरण का

इटावा, संवाददाता। छठ पर्व को लेकर छठी मईया वैदिक ज्ञान पुस्तक के आवरण का लोकार्पण सदर विधायक सरिता भदौरिया द्वारा किया गया। छठी मईया पुस्तक की लेखिका ऋचा राय हैं जिन्होंने यह पुस्तक जगत पिता सूर्य नारायण एवं छठी माता को समर्पित की। मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने ऋचा राय की रचनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऋचा ने इटावा को छठ से जोड़ने का एक नवीन प्रयास किया है जिससे हमारी सांस्कृतिक सामाजिक एवं धार्मिक विचारशक्ति दृढ़ हुई है। उन्होंने छठ व्रत को समाज के सभी वर्गों को जोड़ने वाला बताया। कार्यक्रम में डॉ राजीव राज, राम जनम सिंह , डॉ शिव गोपाल अवस्थी, रजनीश त्रिपाठी, अवनीश त्रिपाठी, नेहा शर्मा आदि ने काव्य पाठ किया।
ऋचा राय ने बताया कि छठी मईया पुस्तक के माध्यम से छठ व्रत का सम्पूर्ण विश्लेषण प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में छठ व्रत ही एकमात्र पर्व है जो वैदिक मान्यताओं को संजोए हुए है इसलिए छठ व्रती होने के नाते उन्होंने छठ के प्रति अपने अनुभव के सापेक्ष छठ के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, सामाजिक आदि दृष्टिकोण पर यह रचना की है। प्रकृति पूजन, पंचतत्व पूजन, सूर्य आराधना, आंतरिक वाह्य शौच, सामाजिक एकता आदि छठी मईया पुस्तक के महत्वपूर्ण पक्ष हैं। जिनके पीछे के वैदिक अर्थात वैज्ञानिक सिद्धांतों पर लेखिका द्वारा विवेचना की गई है। कार्यक्रम में डॉ ऊष्मा मिश्रा, गुड्डी बाजपेई, सीमा सिंह, मांडवी मिश्रा, अनामिका पांडेय ,कामना सिंह, प्रेरणा मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


