अटल जी तो देश का गौरव हैं: स्वतंत्र देव
Etawah-auraiya News - इटावा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसे 'अटल पथ' नाम दिया गया। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अटल जी प्रेरणा स्रोत हैं। कार्यक्रम में कई नेता और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने प्रतिमा स्थापना को सराहनीय बताया।
इटावा। डीएम चौराहे पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का बुधवार की शाम को अनावरण किया गया। इसके साथ ही इस सड़क को अटल पथ का नाम दिया गया है, इसका लोकार्पण भी किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति, सदर विधायक सरिता भदौरिया ने प्रतिमा का लोकार्पण किया। प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर संबोधित करते हुए प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई देश का गौरव है। हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
उन्होंने अपने कार्यों से देश के लोगों का दिल जीता है और पक्ष विपक्ष के सभी लोग उनको दिल से स्वीकार करते हैं। कहा कि सदर विधायक सरिता भदौरिया निवर्तमान जिलाधिकारी अवनीश राय तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस प्रतिमा की स्थापना कराई है। इसके लिए यह सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार लगातार जनहित के कार्य कर रही है। प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में कोई दंगा नहीं हुआ। इसके साथ ही आवास योजना का काम चल रहा है और लोगों के भोजन की व्यवस्था भी की गई है। प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि अटल जी की प्रतिमा की स्थापना करना बेहद सराहनीय है। अटल बिहारी वाजपेई हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं और उनकी प्रतिमा के माध्यम से यह प्रेरणा मिलती रहेगी। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि सभी के सहयोग से प्रतिमा की स्थापना कराई गई है। हम सभी उन्हीं के बताए मार्ग पर हम लोग चल रहे हैं। पूर्व सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया ने कहा कि शहर के प्रमुख चौड़ाई पर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा की स्थापना कराई गई है, यह खुशी की बात है और इससे हम सभी को प्रेरणा मिलती रहेगी। इस मौके पर महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया और रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी व प्रशांत राव चौबे, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रमाकांत शर्मा, रामकुमार चौधरी, गोपाल मोहन शर्मा, संजीव राजपूत और अजय धाकरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन डा. कुश चतुर्वेदी ने किया। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दोनों मंत्रियों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करके स्वागत किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




