इटावा में सात आंगनबाड़ियों को मिले नियुक्ति पत्र

Mar 30, 2026 08:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - सोमवार को जिले में 33 आंगनबाड़ी केंद्रों और 6 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का लोकार्पण किया गया। 7 नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्त पत्र दिए गए। कार्यक्रम में 1564 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन दिया गया और मुख्यमंत्री का सम्बोधन सुनवाया गया। मुख्य अतिथि ने प्रदेश के विकास की दिशा में मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच की सराहना की।

इटावा में सात आंगनबाड़ियों को मिले नियुक्ति पत्र

जिले में सोमवार को 33 आंगनबाड़ी केंद्रों और 6 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही 7 नव नियुक्ति आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्त पत्र दिए गए। विकासभवन के प्रेरणा सभाागर में आयोजित एक कार्यक्रम में जिले के 1564 आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 31 मुख्यसेविकाओं को स्मार्टफोन दिया गया। इसमें मुख्यमंत्री का सम्बोधन भी सुनवाया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के चौमुखी विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। बच्चों के आधार और जन्म प्रमाण पत्र बने इसकी व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि इसी वित्तीय वर्ष में 9 आधार मशीनें प्रिंटर सहित लैपटॉप परियोजनाओं को उपलब्ध कराए गए हैं।

मुख्यमंत्री की यह दूरदर्शी सोच ही प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, सीडीओ अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप तिवारी, जिला कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।