ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशहोली खेल रहे नंदलाल मथुरा की कुंज गलिन में...

होली खेल रहे नंदलाल मथुरा की कुंज गलिन में...

शहर के छैराहा स्थित शिवनारायण ईश्वर महादेव मंदिर पर रंग छिड़कनी एकादशी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। यहां पर देर रात तक भजन संध्या की धूम रही और भक्तों ने जमकर फूलों की होली खेली। भगवान महादेव का...

होली खेल रहे नंदलाल मथुरा की कुंज गलिन में...
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाSat, 07 Mar 2020 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के छैराहा स्थित शिवनारायण ईश्वर महादेव मंदिर पर रंग छिड़कनी एकादशी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। यहां पर देर रात तक भजन संध्या की धूम रही और भक्तों ने जमकर फूलों की होली खेली। भगवान महादेव का फूल बंगला सजाकर आकर्षक श्रंगार भी किया गया था। कार्यक्रम के समापन आरती के साथ हुआ और इसके बाद भक्तों को प्रसाद बांटा गया।

प्रखर म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक होली गीत व भजन प्रस्तुत किए। भजन गायक प्रखर गौड़ ने सरस्वती वंदना मां शारदे, ओ मैय्या हम तो हैं बालक तेरे प्रस्तुत की। इसके बाद उन्होंने तुम हमारे थे प्रभु जी, अपनी धुन में रहता हूं राधे राधे कहता हूं, होली खेल रहे नंदलाल मथुरा की कुंज गलिन में, सांवरिया नंद किशोर मेरी साड़ी पे रंग डाल गयो आदि कई गीत व भजन प्रस्तुत किए। जिन पर श्रद्धालु झूमते रहे। गायक कलाकार राजेश राजस्थानी ने बम भोले बम भोले बम व तेरे देहरे की देहरी न छोड़ेंगे नाता तेरे चरणों से जोड़ेंगे गीत सुनाए। दीपक मिश्रा ने मेरे अंगना पधारो गौरी लाल, मेरे खोय गयो बाजू बंद रसिया होली में, धीरेंद्र दीवाना ने रंग डाल गयो मोपे सांवरिया आदि कई भजन प्रस्तुत किए। गोविंद तिवारी, रामब्रज, वीरपाल व लल्लू ने इन कलाकारों का वाद्ययंत्रों पर साथ दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें