
आईटीआई चौराहा पर खनन माफियाओं का डंपर पकड़ा, इकदिल में खलबली
Etawah-auraiya News - -1.40 लाख जुर्माना, ड्राइवर ने मुसावली में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया उजागरफोटो 25 सिविल लाइन थाने के बाहर खड़ा पकड़ा गया डंपर।इटावा, संवाददाता।सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार देर रात अवैध खनन के खिलाफ...
इटावा, संवाददाता। सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार देर रात अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आईटीआई चौराहा के पास मट्टिी से भरा एक डंपर पकड़ लिया। कार्रवाई होते ही पूरे इकदिल के मुसावली गांव में हड़कंप मच गया। अवैध मट्टिी खनन का खेल लंबे समय से इलाके में चल रहा था, लेकिन पहली बार इस तरह की कड़ी कार्रवाई से खनन माफियाओं में भगदड़ मच गई। सोमवार रात आईटीआई चौराहा पर वाहन चेकिंग में लगी पुलिस को एक संदग्धि डंपर तेज रफ्तार से शहर की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकवाकर जांच शुरू की। पूछताछ में ड्राइवर ने स्वीकार किया कि वह इकदिल क्षेत्र के मुसावली गांव में हो रहे अवैध मट्टिी खनन से मट्टिी भरकर सिविल लाइन इलाके में डालने जा रहा था।
डंपर से न तो खनन की वैध रसीद मिली और न ही किसी प्रकार का परिवहन प्रपत्र। डंपर ड्राइवर की जानकारी देने पर साफ हो गया कि मुसावली में सोमवार रात बड़ी मात्रा में अवैध खनन चल रहा था। पुलिस ने तत्काल अतिरक्ति बल मौके पर भेजा। लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही खनन माफिया जेसीबी मशीनों और अन्य डंपरों को लेकर मौके से भाग गए। पुलिस वहां पहुंची तो पूरा क्षेत्र सुनसान मिला और खनन के निशान स्पष्ट दिखाई दिए। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि खनन का काम बड़े पैमाने पर चल रहा था और माफिया पहले से ही सतर्क थे। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पकड़े गए डंपर पर एआरटीओ और खनन विभाग के सहयोग से एक लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही दस्तावेज न होने के कारण डंपर को सीज कर दिया गया है। .......................................... इकदिल और मुसावली क्षेत्र में बढ़ा तनाव व चिंता डंपर पकड़ने की जानकारी मिलते ही इकदिल क्षेत्र और आसपास के गांवों में हलचल बढ़ गई। मुसावली में कई दिनों से लगातार अवैध खनन चल रहा था। देर रात से सुबह तक जेसीबी और डंपरों की आवाजें सुनाई देती थीं। कई बार स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खनन के कारण खेतों के किनारे कमजोर हो गए हैं और मट्टिी कटान बढ़ गया है। इसके अलावा, रात भर दौड़ने वाले डंपरों की रफ्तार भी लोगों के लिए खतरा बन गई है। कई लोग आए दिन हादसे के डर से परेशान रहते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




