ओवरलोडिंग पर तीन डंपर सीज

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

इकदिल पुलिस ने आगरा-कानपुर हाईवे पर अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया। 35 वाहनों के चालान कर 1.65 लाख रुपये का समन शुल्क वसूला गया। 3 डंपर सीज किए गए। इस कार्रवाई में राजस्व और परिवहन विभाग के अधिकारी भी शामिल थे। थाना प्रभारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ओवरलोडिंग पर तीन डंपर सीज

इकदिल। आगरा-कानपुर हाईवे के मानिकपुर मोड़ पर इकदिल पुलिस ने अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना वैध दस्तावेजों के वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई में 35 वाहनों के चालान कर एक लाख 65 हजार रुपये समन शुल्क वसूला गया। जबकि 3 डंपर सीज किए गए। इस दौरान राजस्व विभाग एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग की गई। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान का नेतृत्व आरटीओ विवेक सिंह एवं खनन अधिकारी बृज बिहारी सिंह ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।