Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsIllegal Logging in Chambal Sanctuary Staff-Criminal Nexus Exposed
प्रतिबंधित चंबल सैंक्चुअरी क्षेत्र में काटे जा रहे शीशम व नीम के हरे पेड़, विभाग

प्रतिबंधित चंबल सैंक्चुअरी क्षेत्र में काटे जा रहे शीशम व नीम के हरे पेड़, विभाग

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - फोटो.36. हरा पेड़ काटने के बाद बचा नीचे का हिस्सा। चकरनगर, संवाददाता : चंबल सैंक्चुअरी क्षेत्र में विभागीय कर्मचारियों व लकड़ी माफिया के गठजोड़ से प्रतिब

Jan 29, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

चंबल सैंक्चुअरी क्षेत्र में विभागीय कर्मचारियों व लकड़ी माफिया के गठजोड़ से प्रतिबंधित हरे पेड़ों का बगैर परमिशन धड़ल्ले से अवैध कटान चल रहा है। चंबल सैंक्चुअरी डीएफओ से शिकायत के बाद भी अधिकारी विभागीय कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रतिबंधित चंबल सैंक्चुअरी क्षेत्र के गांव चीकना से उदी सड़क मार्ग पर निकलते ही कुछ दूरी पर मुख्य सड़क मार्ग किनारे की भूमि से 26 जनवरी को जमकर पेड़ों की कटाई हुई है। स्थानीय विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से क्षेत्र के एक लकड़ी माफिया ने प्रतिबंधित वेशकीमती शीशम का एक हरा पेड़, हरे नीम के दो पेड़ सहित बेरी व बिलायती बबूल के सैकड़ों पेड़ काटे गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चंबल सैंक्चुअरी डीएफओ आगरा चांदनी सिंह से शिकायत की गई, तो विभागीय कर्मचारियों ने लकड़ी माफिया से मिलकर शीशम के पेड़ का ठूंठ ही जड़ से उखाड़ लिया और उसकी ऊपर की बची हुई टहनियां भी गायब कर दी, फिर शिकायत के तीसरे दिन रेंजर कोटेश त्यागी मौके पर जांच करने पहुंचे तो शीशम का ठूंठ गायब मिला, लेकिन नीम के दो ठूंठ मौके पर देखने को मिले। रेंजर कोटेश त्यागी ने विभागीय कर्मचारियों व लकड़ी माफिया का बचाव करते हुए किसान पर कार्रवाई की बात कही। बताते चलें कि क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान की यह मात्र बानगी भर है, यहां प्रतिदिन लगभग 16 पिकअप लोडर प्रतिबंधित हरी लकड़ी से भरकर लखना की खरात मशीन सहित लकड़ी के टाल पर बेंचते हैं। इसके अलावा एमपी व औरैया के बाबरपुर में भी लकड़ी की सप्लाई धड़ल्ले से हो रही है। सेंच्युअरी में लकड़ी की कटान की जानकारी मिली थी। लकड़ी कटान की शिकायत पर टीम भेजी गई है, रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जायेगी। किसी भी हाल में वन सम्पदता का नुकसान नहीं होने दिया जायेगा।..चांदनी सिंह, चंबल सैंक्चुअरी. डीएफओ आगरा।