इटावा में महिला ने पति पर नाक काटने का आरोप लगाया, रिपोर्ट दर्ज

Mar 02, 2026 10:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - गांव नेवरपुर की तुलसी देवी ने अपने पति मोहन सिंह पर मारपीट और नाक काटने का आरोप लगाया। 28 फरवरी को पति ने गाली-गलौज करते हुए पत्नी की नाक काट दी। महिला की चीख सुनकर लोग आए, लेकिन पति जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

इटावा में महिला ने पति पर नाक काटने का आरोप लगाया, रिपोर्ट दर्ज

गांव नेवरपुर की रहने वाली तुलसी देवी पत्नी मोहन सिंह ने अपने पति पर मारपीट व नाक काटने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित महिला ने बताया कि 28 फरवरी की देर शाम को वह अपने घर पर बैठी हुई थी। तभी उसका पति काम करके घर आया और बगैर किसी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। महिला के विरोध करने पर आवेश में आकर उसने पत्नी की नाक काटली। चीखने चिल्लाने की आवाज सुन लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।