Etawah Auraiya News: हुमा परवीन ने संभाला एआरटीओ प्रवर्तन का कार्यभार
Etawah Auraiya News: इटावा में पीसीएस-2024 बैच की अधिकारी हुमा परवीन ने एआरटीओ प्रवर्तन के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। यह उनकी पहली नियुक्ति है और उन्होंने सुरक्षा नियमों को लागू करने पर जोर दिया। स्कूली बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता रहेगी। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Etawah Auraiya News: इटावा। सोमवार को पीसीएस-2024 बैच की अधिकारी हुमा परवीन ने इटावा में एआरटीओ प्रवर्तन के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। जिले में लम्बे समय से एआरटीओ प्रवर्तन का पद खाली चल रहा था। मूल रूप से बरेली की रहने वाली हुमा परवीन की यह पहली नियुक्ति है। उन्होंने अपनी प्रशासनिक ट्रेनिंग लखनऊ में पूरी की है।
कार्यभार ग्रहण के बाद हुमा परवीन का बयान
सोमवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने ने कहा कि उनकी प्राथमिकता परिवहन नियमों का प्रभावी पालन कराना होगी। स्कूली बच्चों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक जुलाई से शुरू हुआ मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत वह स्कूल वाहनों की नियमित जांच कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें। फिटनेस, परमिट, चालक की योग्यता और अन्य आवश्यक मानकों की भी लगातार निगरानी की जाएगी।
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान
उन्होंने स्पष्ट किया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सड़क हादसों में कमी लाने एवं सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए परिवहन विभाग का प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से भी यातायात नियमों का पालन करने एवं वाहन चलाते समय हेलमेट व सीटबेल्ट आदि का प्रयोग करने की अपील की。
FAQs
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


